कोरोना काल से ही दिल्ली पुलिस लगातार मानवता का परिचय देती आ रही है। सोमवार को एक बार फिर पुलिस ने बेहतरीन काम कर एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कराया। बीमारी की वजह से इस महिला की मौत हो गई थी। जिस वजह से महिला के पति ने पुलिस थाने पहुंच मदद की गुहार लगायी। इसके बाद पुलिस के तीन जवानों ने महिला की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें कंधा दिया।
थाने में तैनात चार कांस्टेबल के साथ अंतिम संस्कार कराया
डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया आज सुबह जसपाल सिंह (66) नाम के बुजुर्ग जैतपुर थाने पहुंचे। उन्हाेंने स्थानीय थानाध्यक्ष से मुलाकात कर जानकारी दी कि उनकी 62 वर्षीय पत्नी का बीमारी की वजह से निधन हो गया है। वह मूलरुप से पंजाब के रहने वाले हैं, दिल्ली में उनका कोई रिश्तेदार नहीं। इस बुजुर्ग महिला का पिछले कई महीनों से इलाज चल रहा था। बुजुर्ग ने यह भी कहा आज के हालात जो चल रहे हैं, उसे देख कोई मदद करेगा इसकी आंशका कम है। बुजुर्ग की पूरी बात सुन थानाध्यक्ष आनंद स्वरुप ने उन्हें सात्वांना दी और इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही।
थाने में तैनात चार जवानों कांस्टेबल सुनील, धर्मेन्द्र, राहुल और रविकांत को इस काम के लिए लगाया गया। इन्होंने महिला की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें कंधा दिया और शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया। इलाके के लोग कोरोना के डर की वजह से आगे नहीं आए, जिस कारण बुजुर्ग जसपाल सिंह को पुलिस की मदद लेनी पडी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zNU7le
No comments:
Post a Comment