India 24Hours news

India News: Get latest news & live updates from India, live India news headlines, breaking news India. Read all latest India news & top news on India Today.

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, May 19, 2020

24 घंटे में 500 नए मरीज की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 10554 पहुंची संख्या, हेल्थ बुलेटिन में फिर बदलाव https://ift.tt/36eiiFv

राजधानी में 24 घंटे में कोरोना के नए केस में रिकॉर्ड वृद्धि हुई। मंगलवार को 500 नए केस के साथ पॉजिटिव मामलों का आकड़ा बढ़कर 10554 तक पहुंच गया। इससे पहले 24 घंटे में सबसे अधिक 472 मामले 14 मई को आए थे। वहीं, 6 मौतों के साथ मृतकों की संख्या भी 166 पहुंच गई है।
राहत की खबर यह है कि 265 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर भी चले गए। अब तक 5638 लोग ठीक हो चुके है। दिल्ली सरकार ने फिर हेल्थ बुलेटिन में बदलाव किया है। इस बार प्रतिदिन के नए केस, ठीक होने वाले और मृतकों की संख्या का कॉलम को हटा दिया गया है। इससे पहले भी कई बार हेल्थ बुलेटिन में बदलाव हो चुके है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सरकारी और निजी दोनों तरह के कोविड डेडिकेट अस्पताल में 1779 मरीज भर्ती है। इसमें से 158 आईसीयू में और 16 वेंटिलेटर पर है। कोविड हेल्थ केयर सेंटर में 133 और कोविड केयर सेंटर में 648 मरजी भर्ती है।

वहीं, अस्पताल से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में है। सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार 2261 कोविड-19 पॉजिटिव होम आइसोलेशन में रह रहे है। दिल्ली में अब तक 145854 लोगों के सैंपल की जांच की गई है।
50 से अधिक उम्र के 132 की मौत
सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार 166 मौतों में 50 साल से अधिक उम्र के अब तक 132 लोगांे की मौत हुई है। सरकार के अनुसार अब तक 60 से अधिक उम्र के करीब 1502 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से 87 की की मौत हुई है। जिसमें 78 पहले से कोई दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। इनकी मृत्युदर 5.79 प्रतिशत रही।

वहीं, 50 से 59 साल उम्र के बीच के 1623 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। इनमें 45 की मौत हुई, जिनमें से 33 पहले से दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। इनकी मृत्युदर 2.77 प्रतिशत है। वहीं, 50 साल से कम उम्र के 7429 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 34 की मौत हुई, इसमें से 30 पहले से दूसरी बीमारी से पीड़ित पाए गए। इनकी मृत्यु दर 0.46 प्रतिशत रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली सरकार ने कोरोना टेस्टिंग वैन के द्वारा भी जांच की जा रही है।


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/36eiiFv

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Contact Form

Name

Email *

Message *

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages