India 24Hours news

India News: Get latest news & live updates from India, live India news headlines, breaking news India. Read all latest India news & top news on India Today.

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, May 20, 2020

दिल्ली से गुड़गांव आने से रोकने पर किया पुलिस पर पथराव, छह नामजद समेत 800 लोगों पर केस दर्ज https://ift.tt/36k6OjD

लॉक डाउन-4 में व्यावसायिक गतिविधियों को छूट दिए जाने के साथ ही दिल्ली से गुड़गांव में प्रवेश करने के लिए लोग हिंसा पर उतारू हो रहे हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के सलापुर खेड़ा गांव की तरफ से काफी लोग गुड़गांव में प्रवेश करने को लेकर जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव किया। हालांकि कई पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं।

वहीं पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने 6 आरोपियों के नामजद सहित 800 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दोपहर बाद जिन गली में पथराव हुआ था, नगर निगम ने उस गली के बाहर गुड़गांव की सीमा में दीवार खड़ी कर दी। ऐसी कई गलियों को रोक दिया गया है, जिससे आम लोग गुड़गांव में एंट्री कर रहे थे।
दिल्ली से गुड़गांव में प्रवेश रोकने के लिए नगर निगम ने पालम विहार क्षेत्र में सभी अवैध एंट्री प्वांइट्स पर दीवार खड़ी कर दी। बुधवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे दिल्ली के गांव सलापुर खेड़ा के रास्ते कुछ प्रवासी लोग गुड़गांव में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही पुलिस को इस बारे में पता चला तो पुलिस वहां पर पहुंची और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बीच इन मजदूरों ने एकाएक पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आने की भी सूचना है। इस घटना की सूचना मिलते ही गुड़गांव के पालम विहार और उद्योग विहार थाना के एसएचओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गुड़गांव में प्रवेश करने वाले ये वो लोग थे, जो कि यहां काम करने आते हैं। लॉकडाउन के बीच उन्हें आने की अनुमति नहीं है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से लोग ईंट, पत्थर आदि पुलिस पर फेंक रहे हैं। एक गली के अंदर काफी भीड़ है, जो कि सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रही है।

दिल्ली से गुड़गांव आने वाले को रोकने पर पुलिस पर पत्थराव करते लोग।

डीसी के आदेश पर सील किया गया है दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर

गुड़गांव के जिलाधीश के आदेशों पर दिल्ली के साथ लगते सभी बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। जरूरी चीजों के सामान को लाने-ले जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वह भी मूवमेंट पास के आधार पर। लेकिन बुधवार को जिस तरह से लोगों ने अवैध रूप से यहां घुसने की कोशिश करते हुए पुलिस पर पथराव किया, उसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस तरह से लोगों को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुड़गांव. पालम विहार में जिस रास्ते से दिल्ली से गुड़गांव में प्रवेश करते थे उस रास्ते को बंद करते नगर निगम के कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/36k6OjD

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Contact Form

Name

Email *

Message *

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages