दिल्ली-एनसीआर में रात की गर्मी से अभी राहत है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन की गर्मी ने पसीना निकाला। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ऊपर 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में पिछले चार दिन से लगातार 40-41 डिग्री के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। पालम में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 42 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 20-21 मई को बादल भी रहेंगे और 20-30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इसकी वजह से रात की गर्मी से अगले दो दिन राहत रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे 21-22 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि 22-23 मई को 30-40 किमी की स्पीड से हवा चलेगी और हल्की बारिश भी होगी। इन सबके बावजूद अधिकतम तापमान में कोई गिरावट की संभावना नहीं है। 22-23 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा। 24-25 मई को आसमान साफ हो जाएगी और पारा 43 डिग्री तक पहुंचेगा। यानी दिन की गर्मी दम निकालना शुरू कर देगी।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, पंजाब बाग में बहुत खराब श्रेणी की हवा
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली में 212 और गाजियाबाद में 237 एक्यूआई के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के पंजाबी बाग केंद्र पर तो 325 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में प्रदूषण का स्तर पहुंच गया। फरीदाबाद में 178, ग्रेटर नोएडा में 165, गुड़गांव में 156 और नोएडा में 176 एक्यूआई रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2z5TKT8
No comments:
Post a Comment